21 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

स्कूल खुलने से पहले सरकार ने शिक्षकों के लिए निकाला वैक्सीनेशन सम्बंधी नया आदेश |Postmanindia

उत्तराखंड में कल से स्कूलों को खोलने के बजाए 12 जुलाई से स्कूलों खोलने लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय (सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को कोविड-19 के अन्तर्गत Frontline Workers के रूप में वर्गीकृत करते हुये प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण (Vaccination) कराये जाने के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने महा निदेशक शिक्षा को आदेश जारी करते हुए कहा है कि उपर्युक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि शिक्षण व्यवस्था किसी भी सामाजिक विकास की मूलभूत संरचना है, जिसका विकास शिक्षकों के माध्यम से ही संभव है.

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राज्य के बच्चों का शैक्षिक हित एवं राज्य की शिक्षण व्यवस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है. अतः राज्य की शैक्षिक व्यवस्था के समुचित संचालन के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि प्रदेश के शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त) विद्यालयों के शिक्षकों को कोविड-19 के अन्तर्गत Frontline Workers के रूप में वर्गीकृत करते हुये प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण (Vaccination) कराया जाना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कल से शिक्षकों को स्कूल में लगानी होगी नियमित उपस्थिति

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...