17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

अफवाहों से सावधान, मुख्यमंत्री के बयान की सच्चाई आप भी सुनिए |Postmanindia

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक वीडियो को एडिट कर आज सोशल मीडिया पर फिर से वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत वैक्सीनेशन की बात करते हुए (एक जगह ऑक्सीजन बोल गए) और अगले ही पल उन्होंने अपनी इस बात का सुधार कर दिया. यह बात बेहद सामान्य है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को ऐसे प्रायोजित किया जा रहा है, मानो कोई अपशब्द कह दिए हो. इसे आपदा में अवसर नहीं तो और क्या कहेंगे कि एक ओर मुख्यमंत्री इस संकट की घड़ी में लगातार पहाड़ से लेकर मैदान तक हर क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्व इसे आपदा में राजनीति का अवसर बना रहे हैं.

ये है बयान की सच्चाई

यह वीडियो शनिवार को उनके गोपेश्वर दौरे का है. मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि ‘वैक्सीन हम बड़ी तेजी से लगा रहे हैं, 18 से 45 वर्ष आयु के नौजवानों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है, (फिर अपनी गलती सुधार कर कहते हैं कि) वैक्सीन लगना शुरू हो गया है’. वीडियो में उन्होंने जतना से आह्वान किया है कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं तभी कोरोना को हराया जा सकता है. लेकिन घटिया राजनीति पर विश्वास करने वाले कुछ सिरफिरों ने इस वीडियो का सिर्फ आधा हिस्सा वायरल किया. आगे का वो हिस्सा काट दिया जिसमें मुख्यमंत्री अपनी बात संभालते हुए साफ शब्दों में ‘वैक्सीन’ कह रहे हैं। दरअसल, यह देखा जा रहा है कि एक जमात साजिश के तहत मुख्यमंत्री का वीडिया एडिट करते हुए लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही है.

प्रदेश में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के 50 लाख युवाओं पर राज्य सरकार निशुल्क वैक्सीन लगाएगी इस बात की घोषणा सबसे पहले पूरे देश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ही की. जिस पर प्रदेश का लगभग 400 करोड से ज्यादा का खर्च आ रहा है. दुष्प्रचार की राजनीति से अपनी फेसबुक पोस्ट चमकाने वाले लोगों को यह भी देखना चाहिए कि क्या इस प्रदेश में Facebook के लिए यही मुद्दे रह गए हैं? क्या इस प्रदेश में इन छोटी-छोटी बातों को तूल देकर ऐसे ही दुशप्रचारित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में शादी करनी है तो जेब में रखनी होगी कोविड टेस्ट की RT-PCR रिपोर्ट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...