24.8 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

राज्य कर विभाग की बड़ी कारवाई, 64 करोड़ की चोरी पकड़ी

देहरादून: मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री द्वारा कर चोरी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड की सी०आई०यू० टीम नेरुड़ की हरिद्वार तथा देहरादून की फार्मा निर्माण कम्पनियों तथा फार्मा की ट्रेडिंग इकाइयों की कुल 09 इकाइयों पर छापा मारा। इन फर्मों द्वारा फार्मा पैकिंग मैट्रियल तथा अन्य वस्तुओं की खरीद दिल्ली, गुजरात तथा मध्यप्रदेश की इकाइयों से दर्शायी जा रही थी जबकि गोपनीय जांच पर इन इकाइयों से माल के परिवहन का प्रमाण नहीं मिलें। इनमें कई फर्म अस्तित्वहीन थी या एक चेन बनाकर ITC का लाभ देने के लिए सिर्फ बिल जारी किये जा रहे थे।

जांच पर 04 फर्म अस्तित्वहीन पाई गई तथा पूरे मामले में प्रथम दृष्ट्या लगभग 64 करोड़ की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग ने तत्काल इन इकाइयों की 2.43 करोड़ की ITC को ब्लॉक करने तथा बैंक अकांउट फ्रीज करने की कार्यवाही कर दी है। जांच के दौरान कई फर्मों ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए लगभग 30 लाख रुपये जमा भी करा दिये गये हैं। बोगस बिलिंग के माध्यम से कर चोरी करने वाली कई फर्म विभाग के रडार पर हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...