25.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, तीन में से एक चेहरे को मिलेने वाली है बड़ी जिम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड में कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहा है,प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे. नए प्रदेश अध्यक्ष में हरीश रावत की पसंद  सांसद प्रदीप टम्टा है, जबकि प्रीतम सिंह की पसंद तिलक राज बेहड़ है, जबकि तीसरा नाम प्रकाश जोशी का है. कांग्रेस हाई कमान इस बात पर चिंतन कर रहा है कि उस वक्त सिख पंजाबी वोट बीजेपी से नाराज है ऐसे में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले तराई इलाके से नया प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी समुदाय से बनाया जाए इसलिए तिलक राज बेहड़ का नाम तेज़ी से उभरा, बेहड़ से दो दिन पहले कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ,प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और सह प्रभारी ने मुलाकात भी की है. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेहड़ का नाम प्रीतम सिंह की पहली पसंद बताया जा रहा है.

उधर हरीश रावत चाहते है कि पिछड़े वर्ग की वोट संख्या को देखते हुए प्रदीप टम्टा को अध्यक्ष बनाया जाए इससे उनकी राजनीतिक हैसियत मजबूत होगी. इन दो नामो के बीच युवा प्रकाश जोशी का नाम ब्राह्मण नेता के रूप में उभरा यदि कुमाऊं गढ़वाल, ठाकुर पंडित  का समीकरण होता है तो प्रकाश जोशी को राहुल गांधी के करीबी होने का फायदा मिल सकता है. उत्तराखंड में कांग्रेस बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी तो ही उसे फायदा मिलेगा क्योंकि जब जब हरीश रावत का चेहरा सामने किया है कांग्रेस ने दो दो विधानसभा चुनाव हारे है. समझा जा रहा है एक सप्ताह में ही कांग्रेस की उत्तराखंड की तस्वीर साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हुआ ऋषिकेश एम्स

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...