23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार हुआ ऋषिकेश एम्स |Postmanindia

कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरों के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश ने बच्चों के उपचार के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए संस्थान के नर्सिंग स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए 100 बेड का अतिरिक्त कोविड वार्ड बनाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है.

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान बच्चों में वायरस संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है. इस समस्या से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश ने निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत जी की देखरेख व मार्गदर्शन में इलाज पूर्व तैयारियों को लेकर विभिन्न योजनाएं बनाई हैं. प्लान के तहत यहां बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक बेडों की संख्या, मेडिकल उपकरण और मेन पावर पर फोकस किया जा रहा है. एम्स अस्पताल प्रशासन द्वारा बच्चों में संक्रमण फैलने की दशा में उनके इलाज के लिए 100 बेड अलग से रिजर्व रखे जाएंगे. जिनमें 50 ऑक्सीजन बेड और 50 आईसीयू सुविधा वाले बेड शामिल हैं. इन बेडों के लिए वेन्टिलेटर, माॅनीटर आदि आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर ली गई है.

कोविड19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर एहतियातन उपायों के बाबत जानकारी देते हुए डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा जी ने बताया कि संस्थान में बच्चों के उपचार के लिए 55 प्रशिक्षित रेजिडेंट्स चिकित्सक और 50 नर्सिंग स्टाफ की टीम उपलब्ध है. इसके अलावा 1 महीने से कम उम्र के क्रिटिकल स्थिति वाले नवजात बच्चों के इलाज के लिए एनआईसीयू के 15 प्रशिक्षित नर्सिंग ऑफिसर्स भी टीम में शामिल हैं. डीएचए प्रो. मिश्रा जी ने बताया कि एम्स की पीडियाट्रिक इंटेन्सिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में 30 और नैनोटल इंटेन्सिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में 25 बेड की सुविधा स्थायीतौर पर पहले से ही है. जबकि 100 बेड का एक अतिरिक्त वार्ड भी प्लान में रखा गया है. इस प्रकार बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की दशा में एम्स में एक समय में 150 बच्चों का उपचार संभव हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी इलेक्ट्रिक बसों को लेकर RTI में बड़ा खुलासा, चौंकाने वाले तथ्य आये सामने

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...