23.2 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

स्मार्ट सिटी इलेक्ट्रिक बसों को लेकर RTI में बड़ा खुलासा, चौंकाने वाले तथ्य आये सामने |Postmanindia

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी इलेक्ट्रिक बसों को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. सिटी बस महासंघ देहरादून के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने आरटीआई के ज़रिए हुए खुलासे के बाद चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं. डंडरियाल का कहना है कि 1 इलेक्ट्रिक बस द्वारा 1 महीने में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 3 लाख का नुकसान हुआ और यदि 10 साल के एग्रीमेंट पर 30 बसों द्वारा यही नुकसान हुआ तो नुकसान 100 करोड़ के पार हो जाएगा. इतना ही नहीं डंडरियाल का कहना है. कि 5 इलेक्ट्रिक बसों द्वारा 2 महीने में 55825 किलोमीटर का सफर तय किया गया और स्मार्ट सिटी लिमिटेड से लेने हैं एवेरी ट्रांस कंपनी ने 37 लाख 67हजार 6सौ 49 रुपये लेने हैं. और यात्री किराया 2 महीने का 11 लाख 14 हजार 7 सौ 5 रुपये आया है और 2 महीने में नुकसान हुआ है. कंडक्टर समेत 30 लाख रूपए का और यदि अभी इसकी गणना 30 बसों की 10 वर्षों के एग्रीमेंट पर की जाए तो यह आंकड़ा पहुंचेगा 100 करोड़ के पार होगा.

जबकि अन्य सूचना में स्मार्ट सिटी लिमिटेड को अपनी परिधि का ही नहीं पता है. कि हमारा दायरा स्मार्ट सिटी का कितना है. और इसमें भी कितना काम किया जा चुका है या कितना बाकी है और जो इलेक्ट्रिक बसें सिटी बस मार्गों पर चलाई जा रही है वह है स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अनुमोदन पर चलाई जा रही है. तो कहीं ना कहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों की भी हो सकती है. और इन्हीं के सानिध्य में सिटी बसों को समाप्त करने की योजना पर काम हो रहा है तभी तो सिटी बसों के रूट पर इलेक्ट्रिक बस को चलाया जा रहा है और यात्री किराया भी सिटी बसों के इर्द-गिर्द ही रखा गया है. कि जिससे कि सिटी का अस्तित्व को ही समाप्त कर दिया जाए कहीं ना कहीं सरकार बाहर की ट्रांस कंपनी को यह सब फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है 10 साल के एग्रीमेन्ट के बाद ट्रांस कंपनी के भविष्य के और अच्छे दिनों के लिए.

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा पहुँचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मल्ला महल का किया निरीक्षण

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये...

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और उससे जुड़ी खेल अवसंरचना परियोजना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए...

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष ने आईआईटी रुड़की की पम्प्ड स्टोरेज जलविद्युत पर रिपोर्ट...

0
देहरादून। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के चेयरपर्सन घनश्याम प्रसाद ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में पंप्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर (पीएसपी) की महत्वपूर्ण भूमिका को...

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान...

0
देहरादून। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार का शिकंजा अब और कसेगा। त्योहारों के समय ही नहीं, बल्कि हर माह...

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...