लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा हलके से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने संवैधानिक प्रविधान का पालन करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्यकाल की अंतिम तिथि से सात दिन पहले मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपा।
लगभग तीन वर्ष तक उच्च सदन में सेवा देने वाले अरोड़ा ने अपने कार्यकाल में पंजाब के लोगों, साथी सांसदों व राज्यसभा के सभापति के समर्थन व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अरोड़ा ने त्यागपत्र में कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा करना सम्मान व सौभाग्य की बात है। उनका इस्तीफा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव को दर्शाता है क्योंकि वह राष्ट्रीय मंच से राज्य विधानसभा जा रहे हैं। अरोड़ा ने 19 जून को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में 10,637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अरोड़ा ने 10 अप्रैल, 2022 को राज्यसभा में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने 80 प्रतिशत की उपस्थिति दर बनाए रखी। उन्होंने 82 बहसों में भाग लिया और सदन में 229 प्रश्न भी उठाए। उन्होंने एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया था। इस बीच, राज्यसभा के सभापति ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की है।
संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया
Latest Articles
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।...
लम्बित वादों की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी अगस्त में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक...
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर एवं मणिपुर के...
देहरादून। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत उत्तरकाशी द्वारा आयोजित 7-दिवसीय विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का भव्य समापन हो...
मुख्यमंत्री ने कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग...
अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...

















