27.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले बोले जयशंकर

वॉशिंगटन। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हम सभी एक खुला और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के पास विकल्पों की स्वतंत्रता होनी चाहिए, ताकि वे विकास और सुरक्षा को लेकर सही निर्णय ले सकें। पिछले कुछ महीनों में क्वाड की पहलों में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है। जयशंकर यह बात वॉशिंगटन में क्वाड के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले कही।
जयशंकर ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों की तुलना आतंक फैलाने वालों से कभी नहीं की जानी चाहिए। विदेश मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है और हम इस अधिकार का प्रयोग करेंगे।
दिन की शुरुआत में जयशंकर ने कहा था कि आतंकवादियों को बिना किसी सजा के काम करने की छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि यह सोच कि आतंकवादी सीमा के उस पार हैं और इसलिए उन्हें जवाब नहीं दिया जा सकता, अब यह धारणा चुनौती देने योग्य है। और यही हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए किया।
न्यूयॉर्क में न्यूजवीक के सीईओ देव प्रगाड़ से बातचीत के दौरान जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत अब परमाणु ब्लैकमेल के झांसे में नहीं आएगा, खासकर उस स्थिति में जब सीमापार से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा हो। उन्होंने कहा, अब हम इस झांसे में नहीं आने वाले। अगर वह (पाकिस्तान) हमारे यहां आकर कुछ करेगा, तो हम भी वहां जाकर उन्हीं लोगों को निशाना बनाएंगे। न तो परमाणु धमकी से डरना, न आतंकवादियों को बख्शना और न ही यह कहना कि वे सिर्फ किसी के एजेंट हैं- अब हम ऐसा नहीं मानते। हमें अपने लोगों की रक्षा के लिए जो करना पड़ेगा, करेंगे।
भारतीय सेना ने 7 मई को जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन इलाके में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। इसका जवाब देने के लिए पाकिस्तान सेना ने 8, 9 और 10 मई को ड्रोन और मिसाइल से भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिन्हें नाकाम बना दिया गाय। इसके बाद भारत की ओर से और भी सख्त प्रतिक्रिया दी गई। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार साइट और कमांड एवं कंट्रोल सेंटर्स जैसे सैन्य ढांचों को निशाना बनाया।
विदेश मंत्री ने जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया के साथ भी वॉशिंगटन में बैठक की। इस दौरान जापान के विदेश मंत्री ने कहा, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत और जापान के सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दृष्टिकोण आज के समय में और भी अहम हो गया है, क्योंकि यह दुनिया को टकराव और विभाजन की बजाय सहयोग की दिशा में ले जाने का मार्गदर्शन करता है।
उन्होंने आगे कहा, मैं शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। साथ ही, क्वाड जैसे मंच का लाभ उठाकर हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर स्थिरता के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभा सकते हैं। मैं आपके साथ एक सार्थक चर्चा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...