17 C
Dehradun
Tuesday, April 7, 2026


spot_img

बड़ी खबर: उत्तराखंड में लापता हो गए थे 11 ट्रेकर, 6 की मौत, हर्षिल लाए गए 3 शव

उत्तरकाशी: हर्षिल से हिमाचल के छितकुल के लमखगा पास पर गए 17 सदस्सीय दल के साथ लापता 11 लोगों में से 6 के शव खोज और बचाव दल ने रिकवर कर लिए हैं। दो शव हिमाचल की सीमा से उत्तराकाशी के हर्षिल लाए गए हैं। एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों ने 2 लोगों को जिंदा बचाने में सफलता हासिल की है।

दोनों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर 6 शवों को अलग-अलग जगहों से रिकवर कर टीम ने एक जगह इकट्ठा कर लिया है। कठिन परिस्थतियों के बीच रेस्क्यू टीम ने पहले दो जिंदा लोगों को वहां से बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया।

अब तीन ट्रेकर्स के शव भी छितकुल पास से हर्षिल लाए जा चुके हैं। राहत और बचाव दल मौसम के मिजाज को देखते हुए अपना अभियान चला रहा है। बपरीत परिस्थितियों के कारण शवों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ट्रेकर अभी लापता बताया जा रहा है। इस दल में कोलकाता और दिल्ली के लोग शामिल थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...

0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...

राज्यसभा के सभापति ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्‍ताव...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...

सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...

घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव

0
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...

राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...