29.6 C
Dehradun
Sunday, March 8, 2026


spot_img

बड़ी खबर: 26 जनवरी से पहले साजिश नाकाम, पंजाब में RDX बरामद

गणतंत्र दिवस से पहले देश को दहलाने की साजिशें सामने आ रही हैं. देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी साजिश नाकाम की हैं. पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिलने से हड़ंकप मच गया. बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है. वहीं, श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में भी आईईडी बरामद किया गया. इसके अलावा पंजाब में आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की गई है. पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है.

इन तीन अलग-अलग घटनाओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं. स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास धनोए कला गांव से आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों ने आरडीएक्स को चुनाव के दौरान धमाके करने के लिए भेजा है. आरडीएक्स 5 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है. पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि एक दिन पहले ही नवांशहर पुलिस ने पठानकोट आर्मी कैंप में हैंड ग्रेनेड विस्फोट मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों से पूछताछ के बाद 2.5 किलो आरडीएक्स और एके-47 के 12 कारतूस बरामद किए थे. उधर, श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है. प्रेशर कुकर के अंदर आईईडी लगाई गई थी. कुकर को एक बोरे में छिपाकर रखा गया था. आतंकियों की इस साजिश का पता चलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते केस साथ मौके पर पहुंच गई. इसे निष्क्रिय कर दिया गया है. उधर, राजधानी दिल्ली के गाजीपुर में फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आईईडी बरामद मिला. लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया. बैग में बम की सूचना पर जिला पुलिस, स्पेशल सेल के अधिकारियों के साथ दमकल और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया था. बम को निष्क्रिय करने के लिए जेसीबी से एक गड्ढा खोदा गया. गड्ढे में बम को डाला गया और फिर जोरदार धमाका हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी

0
नई दिल्ली। भारत के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या...

सीडीएस जनरल अनिल चौहान बोले-बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही दुनिया, एआई बदलेगा...

0
नई दिल्ली। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भविष्य के युद्ध में एआई और स्वचालित प्रणालियों...

बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान?: पीएम बोले- TMC ने सारी हदें पार कर दीं,...

0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री की तरफ से राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत नहीं किया गया। वहीं एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने इसका जिक्र भी...

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी...

0
देहरादून: आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण...

देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख

0
देहरादून। देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक अवैध निर्माण पर...