23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

देहरादून से बड़ी खबर: 11 वरिष्ठ IFS अधिकारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि

देहरादून : उत्तराखंड में फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। बड़ी खबर देहारदून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से है जहां मिड टर्म ट्रेनिंग में आए 11 वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद सभी को एफआरआइ परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उनके साथी अधिकारियों की भी जांच की गई है।

अकादमी के अपर निदेशक डा. एसके अवस्थी ने बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था। इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से दून प्रस्थान के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 8 अधिकारी संक्रमित पाए गए। इसके बाद देहरादून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई और 3 अन्यों में भी कोरोना की पुष्टि हुई।

कुल मिलाकर 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं बता दें कि तिब्बती समुदाय के सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 3 क्लेमेनटाउन क्षेत्र से हैं, जबकि 4 सहस्रधारा रोड स्थित तिब्बतन कालोनी से हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...