20.3 C
Dehradun
Saturday, January 17, 2026


बड़ी खबर: उत्तराखंड में सलमान खुर्शीद के आवास पर उपद्रवियों ने की आगजनी, देखिये वीडियो

नैनिताल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक बयानों में दिखने वाली आग उनके घर तक पहुंच गई है। नैनीताल में उनके घर पर सोमवार को आग लगा दी गई। पत्थरबाजी की गई। इसकी जानकारी स्वयं सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद से मामले ने अलग मोड़ ले लिया है।

सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे। खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, सलमान खुर्शीद ने घर पर हुए हमले का वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा कि यह तो हिंदुत्व नहीं हो सकता है।

घर पर हमला होने के बाद सलमान खुर्शीद की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उनके घर पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग को बुझा दिया गया। उनके घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

वायरल वीडियो में महिला का डर आ रहा है सामने
पत्थरबाजी की घटना का जो वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो महिला की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, दो युवक आग बुझाता नजर आ रहा है। महिला कहती सुनाई देती है कि हम मजदूर आदमी हैं। हमारे लिए आपलोगों ने इतनी समस्या खड़ी कर दी है। हमलोग रोजी-रोटी के लिए यहां लगे हुए हैं। यहां कोई हमारा कुछ थोड़े है।

महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, हमें तुमलोगों ने खतरे में डाला। इस पर दूसरे लोग कहते सुनाई देते हैं कि हम तो आग बुझाने में लगे हैं। इतना बड़ा कांड हो गया और आपलोग अब दर्शन दे रहे हैं। हमलोग अब गांव जा रहे हैं। इससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी है। सिलहट के गोवाईंघाट में हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर में आग लगा...

इंडिगो ने 3-5 दिसंबर की रद्द उड़ानों का किया पूरा रिफंड, ट्रैवल वाउचर भी...

0
नई दिल्ली। घरेलू विमान सेवा इंडिगो ने 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई सभी उड़ानों के लिए प्रभावित यात्रियों का रिफंड पूरी...

बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित दो नर्सों में से एक की हालत ठीक,...

0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित दो नर्सों में से एक की हालत में सुधार हुआ है, जबकि दूसरी नर्स की स्थिति...

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री धामी का प्रहार जारी, हरिद्वार में रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी व...

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों एवं जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त...

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण की...