24.7 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

बड़ी खबर: उत्तराखंड में सलमान खुर्शीद के आवास पर उपद्रवियों ने की आगजनी, देखिये वीडियो

नैनिताल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक बयानों में दिखने वाली आग उनके घर तक पहुंच गई है। नैनीताल में उनके घर पर सोमवार को आग लगा दी गई। पत्थरबाजी की गई। इसकी जानकारी स्वयं सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद से मामले ने अलग मोड़ ले लिया है।

सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे। खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, सलमान खुर्शीद ने घर पर हुए हमले का वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा कि यह तो हिंदुत्व नहीं हो सकता है।

घर पर हमला होने के बाद सलमान खुर्शीद की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उनके घर पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग को बुझा दिया गया। उनके घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

वायरल वीडियो में महिला का डर आ रहा है सामने
पत्थरबाजी की घटना का जो वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो महिला की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, दो युवक आग बुझाता नजर आ रहा है। महिला कहती सुनाई देती है कि हम मजदूर आदमी हैं। हमारे लिए आपलोगों ने इतनी समस्या खड़ी कर दी है। हमलोग रोजी-रोटी के लिए यहां लगे हुए हैं। यहां कोई हमारा कुछ थोड़े है।

महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, हमें तुमलोगों ने खतरे में डाला। इस पर दूसरे लोग कहते सुनाई देते हैं कि हम तो आग बुझाने में लगे हैं। इतना बड़ा कांड हो गया और आपलोग अब दर्शन दे रहे हैं। हमलोग अब गांव जा रहे हैं। इससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू...

भारतीय वायु सेना रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर शुरू करेगी ‘एक्सरसाइज़...

0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना कल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर ‘एक्सरसाइज़ पिच ब्लैक 2026’ शुरू करेगी। कल से 7 अगस्त...

अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...

0
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्‍त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...