18.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

हाईवे यात्रियों को टोल में बड़ी राहत! निर्माणाधीन सड़कों पर आधा शुल्क, आंशिक एक्सप्रेसवे पर NH जैसे रेट

नई दिल्ली: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो लेन से चार लेन में विस्तार के दौर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण अवधि के दौरान टोल शुल्क जल्द ही आधा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही, आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे, जैसे दिल्ली-मुंबई और अमृतसर-जामनगर, पर लिया जाने वाला टोल भी अब अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के बराबर होगा। अभी तक एक्सप्रेसवे पर टोल सामान्य एनएच की तुलना में 1.25 गुना वसूला जा रहा था।
खबर के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के इन दोनों प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्रालय ने यह तर्क दिया था कि जब 10 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क को चार लेन में बदला जाता है। तब निर्माण के कारण सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है और यात्रियों को पूरी सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे में पूरे टोल की वसूली उचित नहीं है।
फिलहाल, किसी दो लेन हाईवे के चार लेन में विस्तार के दौरान यात्रियों से सामान्य राष्ट्रीय राजमार्ग टोल का करीब 60 प्रतिशत शुल्क लिया जाता है। अब वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद यह शुल्क घटकर सिर्फ 30 प्रतिशत रह जाएगा। हालांकि, इसके साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि सड़क परियोजनाओं में तय समयसीमा से देरी होने पर ठेकेदारों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा और इसकी निगरानी अनिवार्य होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने यह भी तय किया है कि जो एक्सप्रेसवे अभी पूरी तरह चालू नहीं हैं, वहां एक साल तक या परियोजना पूरी होने तक, जो भी पहले हो, टोल दरें सामान्य राष्ट्रीय राजमार्गों के समान रहेंगी। मंत्रालय का मानना है कि ऊंचे टोल की वजह से खासकर भारी वाणिज्यिक वाहन इन एक्सप्रेसवे का उपयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे यातायात अपेक्षा से कम है।
सरकार ने संकेत दिए हैं कि एक साल बाद इस टोल छूट को आगे बढ़ाने पर फैसला एक्सप्रेसवे पर वास्तविक ट्रैफिक के आंकड़ों के आधार पर लिया जाएगा। साथ ही, सड़क परिवहन मंत्रालय को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में देरी होने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह कदम यात्रियों को राहत देने के साथ-साथ परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए दबाव बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...