24 C
Dehradun
Monday, August 10, 2026


spot_img

बीसीसीआई ने ठुकराया श्रीलंका क्रिकेट का चैरिटी टी20 प्रस्ताव, भारत का अगस्त दौरा रहेगा बरकरार

नई दिल्ली: भारत का अगस्त महीने में प्रस्तावित श्रीलंका दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस दौरे में दो टेस्ट और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिसंबर में चक्रवात ‘दित्वाह’ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रस्तावित दो टी20 चैरिटी मैच खेलने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के चेयरमैन शम्मी सिल्वा ने दी।
शम्मी सिल्वा ने बताया कि चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका को करीब 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है और 600 से अधिक लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा, ’27 और 29 दिसंबर को चैरिटी टी20 मैच आयोजित करने पर चर्चा हुई थी, लेकिन व्यावसायिक कारणों से समय रहते सहमति नहीं बन पाई।’ हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगस्त में भारत का पूर्ण दौरा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की कमाई राहत कार्यों को जाएगी
एसएलसी प्रमुख ने बताया कि अगले सप्ताह दांबुला में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से होने वाली पूरी आय चक्रवात पीड़ितों की सहायता के लिए दान की जाएगी।
एसएससी मैदान पर लगेंगी फ्लडलाइट्स, डे-नाइट टेस्ट की उम्मीद
श्रीलंका क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों को लेकर भी एसएलसी पूरी तरह सक्रिय है। कोलंबो स्थित ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) मैदान का नवीनीकरण किया जा रहा है। एसएलसी के कोषाध्यक्ष सुजीवा गोडालियड्डा ने बताया कि निकट भविष्य में फ्लडलाइट्स लगाने के लिए 1.75 अरब श्रीलंकाई रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्लडलाइट के पायलन भारत से मंगाए गए हैं, जबकि लाइटिंग सिस्टम इटली से आएगा। भविष्य में दर्शक क्षमता को 20,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की भी योजना है। एसएलसी के सीईओ सामंथा दोडनवेला ने कहा कि एसएससी मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना बहुत पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबी अवधि में यहां डे-नाइट टेस्ट मैच भी आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, एसएलसी अधिकारियों ने यह साफ किया कि भारत के खिलाफ किसी डे-नाइट टेस्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
एसएससी मैदान 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले विश्व कप के पहले मुकाबले की मेजबानी करेगा। इसके अलावा यहां चार और मैच खेले जाएंगे। गौरतलब है कि यही मैदान 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के पहले घरेलू वनडे मुकाबले का भी गवाह रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

“कदम सलामत, कल सलामत” के संदेश के साथ अंग-विच्छेदन मुक्त उत्तराखंड की दिशा में...

0
देहरादून । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड वैस्कुलर समिट के अंतर्गत “पुनः जीवन” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...

मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

0
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...