17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस पर आया बड़ा अपडेट, इस कैटेगरी के लोगों के लिए रिजर्व रहेगी सीट

गोरखपुर। वंदे भारत, हमसफर, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में भी दिव्यांगजन के लिए 2एस, चेयरकार, स्लीपर व एसी थर्ड में चार-चार सीट/बर्थ आरक्षित रहेगी। भले ही इन ट्रेनों में दिव्यांगजन को रियायती किराए की सुविधा उपलब्ध हो या न हो।
समीक्षा के बाद रेलवे बोर्ड ने दिव्यांग यात्रियों के लिए सभी ट्रेनों में सीट/बर्थ की संख्या निर्धारित कर आरक्षण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। यह सुविधा केवल उन्हीं आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध होगी, जहां रियायती टिकट बुकिंग की सुविधा है।
सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) उन ट्रेनों में भी दिव्यांगजनों को जारी विशिष्ट आईडी कार्ड का सत्यापन करने के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करेगा, जहां रियायती किराया सुविधा उपलब्ध नहीं है।
क्रिस यह भी सुनिश्चित करेगा कि जब भी कोई दिव्यांगजन वंदे भारत में टिकट बुक करे तो उसे कोच संख्या सी-1, सी-7 और सी-14 में विशेष रूप से डिजाइन की गई सीट संख्या 40 उपलब्ध कराई जाए। यदि वंदे भारत में दिव्यांगजन ने टिकट बुक करा लिया है, परंतु उनके अनुरक्षक के लिए निर्धारित एक या दोनों सीटें खाली हैं तो दिव्यांगजन को खाली सीट दी जा सकती है।
ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा केवल उन्हीं दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्हें रेलवे ने विशिष्ट आईडी कार्ड जारी किया है। काउंटर पर टिकट बुक करने के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में रियायती प्रमाणपत्र की प्रति प्रस्तुत करने पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...