नई दिल्ली: बिहार के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले दिन में भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। वहीं पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। भाजपा ने राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को टिकट दिया था। भाजपा ने अंतिम सूची में दो और महिलाओं को टिकट दिया है।
रामनगर (अनुसूचित जाति)- नंद किशोर राम
नरकटियागंज – संजय पांडेय
बगहा- राम सिंह
लौरिया- विनय बिहारी
नौतन – नारायण प्रसाद
चनपटिया- उमाकांत सिंह
हरसिद्धी (अनुसूचित जाति)- कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर – सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन – बीणा देवी
बायसी- विनोद यादव
राघोपुर- सतीश कुमार यादव
बिहपुर – कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती (अनुसूचित जाति)- मुरारी पासवान
रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
मोहनिया (अनुसूचित जाति)- संगीता कुमारी
भभुआ- भरत बिंद
गोह- रणविजय सिंह
भाजपा ने आज ही शाम को 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी,इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम था। मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें भी टिकट दिया है। इनमें परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशी को बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया। एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने पहली सूची में नौ महिलाओं को टिकट दिया है। दूसरी और तीसरी सूची में दो-दो और महिलाओं को टिकट दिया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
Latest Articles
प्रदेश को आपदा प्रबंधन में सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने के मंत्री...
देहरादून। प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।...
भूमाफियों पर कसता शिकंजा, 170 में से 77 लैंड फ्रॉड मामलों की सुनवाई पूरी
देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित...
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...
महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

















