27.3 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही: पे‍ट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही है। मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में पेट्रोल और डीजल खरीदने तथा रसोई गैस की अनावश्‍यक बुकिंग से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोलियम उत्‍पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाए गए हैं। पांच किलोग्राम के सिलेण्‍डर नजदीकी एलपीजी वितरकों के यहां उपलब्‍ध हैं और वैध पहचान पत्र दिखाकर इन्‍हें खरीदे जा सकता है। मंत्रालय ने  कहा कि पांच किलोग्राम के सिलेंडर खरीदने के लिए किसी पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

पिछले महीने की 23 तारीख से पांच किलोग्राम के पांच लाख 70 हजार सिलेण्‍डरों की बिक्री की गई है। सिलेण्‍डरों की ऑनलाइन बुकिंग में 95 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कल लगभग 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेण्‍डर वितर‍ित किए गए। मंत्रालय ने लोगों को पीएनजी, बिजली से चलने वाले इंडक्‍शन और कुक टॉप जैसे वैकल्‍पिक साधनों के उपयोग के लिए भी प्रोत्‍साहित किया है। पिछले एक महीने में साढे तीन लाख पीएनजी कनेक्‍शन जोड़े गए हैं और तीन लाख अस्‍सी हजार से अधिक ग्राहकों ने नए पंजीकरण कराए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सभी तेल रिफाइनरियां पर्याप्‍त कच्‍चे तेल के भण्‍डार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय समुद्री व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करते हुए जहाजों की आवाजाही, बंदरगाह संचालन और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नज़र रख रहा है। मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी पोत ग्रीन सानवी कल 46 हजार 650 मीट्रिक टन एलपीजी और 25 नाविकों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से निकल गए हैं। पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 17 भारतीय ध्वज वाले पोत 460 भारतीय नाविक के साथ अब भी मौजूद हैं।

मंत्रालय ने बताया कि हवाई सेवाएं बेहतर हो रही हैं और 28 फरवरी से अब तक खाड़ी क्षेत्र से लगभग 6 लाख 75 हजार यात्री स्‍वदेश आ चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि अबू धाबी में हुए हमले में पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए, जिनमें से चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक का इलाज चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...