27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा में सहायक: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की सुरक्षा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज तिरुवल्ला में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों के साथ सरकार के मजबूत संबंध इस कठिन समय में वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा में सहायक हैं।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों में कमी नहीं की जाएगी और देशभर के सभी राज्यों को लाभ पहुंचाने के लिए सीटों की कुल संख्या में वृद्धि की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केरल ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए तैयार है और एनडीए पर लोगों का अटूट विश्वास पूरे राज्य में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि दोनों राजनीतिक मोर्चों ने लंबे समय से राज्य की उपेक्षा की है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में केरल को पिछली अवधि की तुलना में पांच गुना अधिक धनराशि प्राप्त हुई है। एनडीए के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। श्री मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो में भी भाग लेंगे।प्रधानमंत्री तिरुअनंतपुरम में एक रोड-शो में भी शामिल हुए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...