देहरादून। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा ने कमल मेहंदी अभियान की शुरुआत की है भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चे के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि पूरे प्रदेश में कमल मेहंदी लगाने के अभियान की शुरुआत हुई है उनका कहना है कि जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पदाधिकारी कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं साथ ही स्थानीय महिलाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उनका कहना है कि 17 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएग।
जिसमें कन्या पूजन, कीर्तन भजन भी शामिल है। आज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों पर कमल का फूल बनवाकर मेहंदी लगवाई। उनका कहना है कि आज से हिंदू नवसंवत वर्ष की शुरुआत हुई है इस पावन पर्व पा उन्होंने बधाई शुभकामनाएं दी है। उनका कहना है कि चैत्र नवरात्र में मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा उपासना की जाती है ऐसे में भाजपा भी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। यह सिलसिला रामनवमी तक जारी रहेगा। एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि 19 अप्रैल को मतदान भी होने जा रहा है भाजपा प्रत्याशियों को अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है इससे पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है। एक बार फिर भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी। पांचांे लोकसभा सीट पर भाजपा परचम लहराएगी पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका कहना है कि ऋषिकेश में प्रधानमंत्री की रैली होने जा रही है कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता रावत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री, महानगर के भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, प्रदेश मंत्री भावना शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी संदीप मुखर्जी के साथ दर्जाधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल मधु भट्ट,सुषमा कुकरेती, पूनम ममगाई नेहा ,नीलू साहनी, बबली चैहान ,दिव्या नेगी ,अंशिता शर्मा, नीतू रावत, सुधा प्रधान, सरस्वती बागड़ी ,राखी नेगी के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
चैत्र नवरात्रि पर भाजपा महिला मोर्चा ने कमल मेहंदी अभियान की शुरुआत की
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















