18.7 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026


spot_img

भाजपा अध्यक्ष कौशिक बोले सीएम तीरथ लड़ेंगे चुनाव, नहीं है कोई संवेधानिक संकट |Postmanindia

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम में कोई दम नहीं है और यह उनकी बौखलाहट भर है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई तकनीकी पेंच  नही है . 164 के तहत राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है और मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रियो की नियुक्ति करता है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 164 के पैरा 4 में स्पष्ट है कि कोई मंत्री जो 6 माह की अवधि तक राज्य के विधान मंडल दल का सदस्य नही हैं उसे 6 माह के भीतर चुनाव लड़ना होगा और ऐसा न होने पर वह सदस्य नहीं रहेगा.

मुख्यमंत्री ने जिस दिन शपथ ली उस दिन एक वर्ष से अधिक समय चुनाव के लिए था इसलिए हम 151 की श्रेणी से बाहर है. अभी 6 माह भी नहीं हुए हैं और सीट भी खाली है. चुनाव कराना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है और उसे तत्काल चुनाव कराना चाहिए. राज्यपाल ने विधिवत रूप से शपथ कराई है. जिस संविधान के तहत शपथ हुई है उसी के तहत हम चुनाव लड़ना है. 151 के तहत आशंका जाहिर करने वाले मित्रों को अनुच्छेद 164 का भी अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट हार को लेकर है. सल्ट के सेमीफइनल के बाद अब उसे कुछ नहीं सूझ रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार हैं और कांग्रेस को एक बड़ी हार का सामना करना पडेगा. भाजपा कुछ दिन बाद चुनाव सयोंजक भी घोषित करेगी और संगठन स्तर पर पूरी तैयारी है.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार जिला अस्पताल में विजिलेंस का छापा, घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चीन गुप्त तरीके से बढ़ा रहा है परमाणु हथियारों का जखीरा, अमेरिका का बड़ा...

0
नई दिल्ली। अमेरिका ने चीन पर अपने परमाणु हथियारों के भंडार में गुप्त तरीके से बड़े पैमाने पर वृद्धि का आरोप लगाया है। अमेरिका...

तमिलनाडु में घटे 74 लाख से अधिक मतदाता, ड्राफ्ट सूची के बाद 23 लाख...

0
नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण ( एसआइआर ) पर कांग्रेस, तृणमूल सहित दूसरे विपक्षी दलों के विरोध को दरकिनार कर चुनाव...

इंदौर के भागीरथपुरा में जल के बाद अब दूषित भोजन से संक्रमण! दाल-बाफले, लड्डू...

0
इंदौर। देश के स्वच्छतम शहर इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित जल त्रासदी के बाद अब दाल, बाफले, लड्डू खाने के बाद 37 लोगों...

सात लोगों को लेकर रांची से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान क्रैश, उड़ान भरते...

0
रांची: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में क्रैश हो गई। विमान में कुल सात लोग...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय- वित्त समिति की बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण...