देहरादून। भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देशों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों, पदाधिकारियों की सहभागिता के साथ बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गोदियाल के आरोपों को राजनैतिक सहानुभूति की कोशिश करार देते हुए कटाक्ष किया कि स्थानीय का नारा देने वालों के कांग्रेस के जमानों के नोटिस मुंबई से आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में रूटीन ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान की सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि 270 मंडलों में 5040 कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से अब तक 102785 से संपर्क किया गया है । उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड इस अभियान में देशभर में चैथे स्थान पर आया है, अब आगे इसे बूथ स्तर तक ले जाते हुए इसमें गुणात्मक सुधार लाया जाएगा । उन्होंने बताया की प्रति कार्यकर्ता 10 लाभार्थी के लक्ष्य के सापेक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जफर आलम अंसारी द्वारा सबसे अधिक 87 लोगों से संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा के अंजू देवी ने 81 एवं युवा मोर्चा के डॉक्टर नीरज पंत ने 80 लोग लाभार्थियों से संपर्क किया।इस दौरान श्री भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई वर्चुअल बैठक की जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में बड़ी जनसभाओं के अलावा नुक्कड़ सभाओं को भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। जिसके तहत प्रति विधानसभा 100 के अनुसार कुल 7000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक समेत 7000 कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से शिरकत करेंगे।
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















