15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

भाजपा के मिशन घर वापसी, निष्कासितों के लिए खोला दरवाजा, ये रखी है शर्त

देहरादून: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने भी निष्कासितों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। पिछले वर्षों में विभिन्न कारणों निष्कासित हुए करीब 200 नेताओं को पार्टी बिना सशर्त वापस लेगी। लेकिन पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को कम से कम दो साल तक पार्टी का कोई पद नहीं दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में गठित कमेटी वापसी करने के इच्छुक नेताओं की समीक्षा कर रही है।

चुनाव आते ही राजनीतिक दलों का रुख उन लोगों के प्रति नरम हो गया है जिन्हें अनुशासनहीनता के कारण बेहद सख्त अंदाज में पार्टी से हटा दिया था। अब ऐसे सभी निष्कासितों के लिए पार्टी ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। पार्टी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में निष्कासितों को शामिल कराने जा रही है।

राज्यसभा सांसद एवं समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा जो लोग संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पार्टी में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी में आने को तैयार हैं। लोग भी आ भी रहे हैं। निष्कासितों में कुछ लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे। बाकी गए लोगों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है।
पार्टी से निष्कासित करीब 200 लोगों की सूची तैयार हो चुकी है। पार्टी में निष्कासितों को बिना शर्त शामिल किया जाएगा। उन्हें एक से दो साल तक संगठन में कोई पद भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा, जो गंभीर आपराधिक आरोप हों।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...