दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र स्थित पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से सात जुलाई को लापता हुई 24 वर्षीय युवती स्नेहा देबनाथ की लाश बरामद हुई है। त्रिपुरा से दिल्ली आई डीयू की छात्रा की तलाश में जुटी एनडीआरएफ और पुलिस की टीम को रविवार शाम को तब सफलता मिली, जब यमुना नदी में एक महिला की लाश मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार युवती की आखिरी लोकेशन पुलिस को सिग्नेचर ब्रिज वजीराबाद पर मिली थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि युवती सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। स्नेहा आत्मा राम सनातन धर्म कालेज से बीसएसी-मैथ द्वितीय वर्ष का छात्रा थी।
स्नेहा के परिजनों का कहना है कि उसने आखिरी बार अपनी मां से सुबह फोन पर बात की थी। इस दौरान स्नेहा ने मां को बताया कि वो अपनी दोस्त पितुनिया के साथ सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जा रही है। अगले दिन सुबह 8:45 बजे से उसका फोन बंद आने लगा। पितुनिया से बात करने पर पता चला कि उस दिन वो स्नेहा से मिली ही नहीं थी। मामले में त्रिपुरा सरकार भी एक्टिव हो गई थी।
7 जुलाई से लापता त्रिपुरा की छात्रा स्नेहा देबनाथ की लाश यमुना में मिली
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















