15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

जल्द ही देहरादून में बनेगा बॉटनिकल गार्डन: उद्यान मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से पर्यटक यहाँ घूमने आते है। जिसके दृष्टिगत विभाग में हार्टी टूरिज्म को विकसित किये जाने की आवश्यकता है। जिस ओर विभाग के विभिन्न उद्यानों को विकसित कर हार्टी टूरिज्म से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे है।

मंत्री ने बताया राज्य में आने वाले पर्यटक बागवानी के विभिन्न गतिविधियों व तकनीकों से भली-भाँति अवगत हो सके। इस क्रम में जनपद देहरादून में पुष्प प्रखण्ड व वानस्पतिक उद्यान स्थापित करने की सहमति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक में रूपये 283.61 लाख की परियोजना को स्वीकृति प्राप्त की गयी है। इस परियोजना को देहरादून में सैन्यधाम के निकट राजकीय भूमि पर स्थापित किया जायेगा।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री द्वारा बताया गया कि इस परियोजना को पौधो की एक विस्तृत श्रृखंला का संग्रह, कृषिकरण बागवानी की नवीनतम तकनीकों, संग्रहालय, ओपन थियेटर, तरह-तरह की आकृतियों, पुस्तकालय, कैन्टिन, आकृषक झरने व पर्यटक स्थलों की जानकारी के साथ-साथ पौधों का संरक्षण व विभिन्न नवीनतम औद्योनिक तकनीको प्रदर्शन किये जायेंगे। यह उद्यान वनस्पति शास्त्रियों, नर्सरी मैन, बागवानों, लैंडस्कैपर्स के साथ -साथ विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। इस योजना के संचालन से राज्य में अन्य अविकसित उद्यानों को नयी दिशा मिलेगी तथा रोजगार के नये आयाम सृजित होगें। इस परियोजना में बंजर स्थान को विकसित कर नदी किनारे भूमि को पेड़-पौधों के माध्यम से लैण्ड स्केपिंग कर हार्टी टूरिज्म के तर्ज पर सैलानी के आवागमन के लिए सुलभ बनाया जायेगा तथा सैलानी आकर तरह-तरह के फल, सब्जी व फूलों का आनन्द प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि मंत्री ने बताया योजना को विस्तार रूप देने के लिए एडीबी परियोजना से भी जोड़ा जायेगा। यह परियोजना विभाग के लिए पर्यटन के क्षेत्र में हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगी। उत्तराखण्ड में आये पर्यटकों को एक स्थान पर औद्यानिकी से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियां देखने को मिलेगी। कृषि मंत्री जी ने बताया कि उनके द्वारा उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई कार्य योजना को धरातल पर उतारने के लिए समस्त कार्यवाही को समय से सम्पादित कर हार्टी ट्यूरिज्म से जोड़ने के लिए कार्यवाही की जाये ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...