नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में बेनकाब तो ही गया है। वहीं, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर करके अपनी ताकत का एहसास भी पाकिस्तान को कराया है। वहीं, भारत पाकिस्तान को कूटनीति के जरिए भी पूरी तरह से पस्त करना चाहता है। इसके लिए सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल अगले कुछ सप्ताहों में 32 देशों का दौरा करेंगे और पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विभिन्न देशों को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से तीन को मंगलवार को संबंधित चीजों की जानकारी दी।
जद(यू) के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और द्रमुक की कनिमोई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ब्रीफिंग में भाग लिया, जिसमें उन्हें उनके एजेंडे और उसके विस्तृत विवरण के बारे में बताया गया।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी बैठक में शामिल हुए, जिन्हें अंतिम समय में प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया, क्योंकि उनकी पार्टी ने अपने सांसद यूसुफ पठान को सरकार द्वारा चुने जाने के एकतरफा फैसले का विरोध किया था। टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी, जद(यू) नेता झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेगा। विभिन्न दलों के सांसदों और पूर्व मंत्रियों तथा 8 पूर्व राजदूतों सहित 51 राजनीतिक नेता 25 देशों का दौरा करने वाले हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्य देश तथा अन्य प्रभावशाली देश शामिल हैं।
इस बात की पुष्टि मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री द्वारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की ब्रीफिंग में की गई। उन्होंने कहा कि हम उन सभी देशों में जा रहे हैं जो यूएनएससी के सदस्य हैं, उनकी संख्या लगभग 15 है। चूंकि पाकिस्तान अगले 17 महीनों तक यूएनएससी का सदस्य बना रहेगा, इसलिए वह इस मंच का इस्तेमाल अपनी झूठी कहानी को प्रचारित करने के लिए करेगा। इसलिए, सरकार ने भारत का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए इन देशों को चुना।
आतंक के गढ़ पाकिस्तान ने अतीत में कई मौकों पर इस मंच का इस्तेमाल भारत विरोधी टिप्पणी करने के लिए किया है, ताकि अपनी कहानी को आगे बढ़ाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल की सदस्य और भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि 25 से अधिक देशों में हमारे प्रतिनिधि जा रहे हैं… हमारी सरकार ने सही समझा कि विभिन्न दलों को सांसद मिलकर अलग-अलग देशों में जाए और सभी के पास अपनी बात रखें और पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति की भर्त्सना करें।
सर्वदलीय मंडल की 3 टीमों को किया गया ब्रीफ, कल रवाना होंगी विदेश
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















