हिसार/पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गतिविधियों के राजफाश अब एक-एक करके होने लगे हैं। उससे एनआईए और इंडियन आईबी की टीमें पूछताछ कर रही हैं। जांच एजेंसियों को पूछताछ के दौरान कई ठोस साक्ष्य हाथ लगे हैं। पूछताछ में यह सामने आया है कि मार्च में आखिरी बार ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से मिली थी। उसके बाद चैट होती रहती थी। ज्योति के पहलगाम जाने के बाद हुए हमले को लेकर जांच जारी है और एनआईए उसे पहलगाम ले जा सकती है।
वहीं, जासूसी रैकेट की कई कड़ियां आपस में जुड़ी हैं और रैकेट के नए माड्यूल का पता चला है। हालिया जांच के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा ने बांग्लादेश के वीजा के लिए आवेदन किया था। इसमें उसने अपने अस्थाई पता (एड्रेस) के तौर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा एरिया दर्ज किया था।
हालांकि वीजा आवेदन पत्र पर तारीख नहीं है। जांच दल का मानना है कि उनकी यात्रा बांग्लादेशी आपरेटिव के साथ जुड़ने के लिए थी, जो वीडियो शूट के बहाने थी। एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जासूसी का बांग्लादेश माड्यूल खड़ा कर रही है। इसमें भारत में सक्रिय उनके जासूसों को इसके ऑपरेटर से जोड़ा जा रहा है। एजेंसी व पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि ज्योति इन्हीं आपरेटर से संपर्क के लिए बांग्लादेश जा रही थी।
वहीं, रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वीरवार को पुलिस ज्योति को अदालत में पेश करेगी। इसके बाद पुलिस या जांच एजेंसी उसे रिमांड पर ले सकती है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी तक मोबाइल फोन और लैपटॉप के डाटा की रिपोर्ट नहीं आई है।
ज्योति के पहलगाम जाने के बाद हुआ था हमला, जांच में जुटी NIA; हाथ लगे कई सबूत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















