17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

Budget 2023: बजट में बड़े ऐलान, इन चीजों पर मिलेगी भारी छूट… जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आम बजट पेश कर दिया है। इस आम बजट में केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़े एलान किए गए हैं, जिनमें टैक्स स्लैब में कटौती सबसे बड़ा एलान है। सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म कर दी। इस दौरान वित्त मंत्री ने ये भी बताया है कि किन चीजों को सस्ता किया जा रहा है और कौन सी चीजें महंगी हो रही हैं।आइए जानते हैं कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन चीजों पर अब ज्यादा पैसा देना होगा।

क्या-क्या हुआ सस्ता

मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे

विदेश से आने वाली चांदी सस्ती होगी

एलईडी टीवी और बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी

कुछ टीवी पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है

इलेक्ट्रिक कारें, खिलौने और साइकिल सस्ती होंगी

हीट क्वायल पर कस्टम ड्यूटी घटाई

क्या-क्या हुआ महंगा

सोना-चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा

सिगरेट महंगी होगी, ड्यूटी बढ़ाकर 16 परसेंट की गई

बजट भाषण की बड़ी बातें

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत 15 लाख रुपये तक की सीमा को बढ़ा कर 30 लाख रुपये किया गया है.

मासिक आय खाता स्कीम के तहत भी मौजूदा 4.5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 9 लाख रुपये किया जा रहा है.

महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जाएंगे जिनकी मियाद दो साल के लिए होगी और इनके तहत किसी महिला या बालिका के नाम से दो साल के लिए, दो लाख रुपये जमा करवाए जा सकेंगे.

संस्थाओं के लिए कॉमन ID PAN होगा. MSME की जब्त की गई 95% राशि वापस की जाएगी. कोरोना महामारी में जब्त की गई राशि वापस की जाएगी.

ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजन 4.0 की शुरुआत की जाएगी. देश में 30 ‘स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...