20.5 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

कैग ने रेलवे को 2600 करोड़ के वित्तीय घाटे का अनुमान लगाया; कहा- GST, ब्याज भुगतान ना करने के कारण हुआ घाटा

नई दिल्ली: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने रेलवे विभाग के 2604 करोड़ 40 लाख के वित्तीय घाटे का अनुमान लगाया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ऋणों और जीएसटी की वसूली न होने, गैर-किराया राजस्व उत्पन्न करने के गलत फैसले, अयोग्य अनुदान के 33 मामलों में अध्ययन में भारतीय रेलवे को यह घाटा होगा।
सीएजी के मुताबिक रिपोर्ट में वो उदाहरण दिए गए हैं जो 2021-22 की अवधि के लिए परीक्षण ऑडिट में सामने आए लेकिन पिछली ऑडिट रिपोर्ट में पता नहीं किए जा सके थे।
कुल 33 में से एक मामले में सीएजी ने कहा कि रेल मंत्रालय को ब्याज में 834.72 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। विभाग को एक जमीन के विकास के लिए इरकॉन को दिए गए 3,200 करोड़ रुपये के ऋण पर तीसरे पक्ष को भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इसमें कहा गया है कि इरकॉन ने ब्याज सहित ऋण का भुगतान किया लेकिन भूमि पार्सल का कोई विकास नहीं किया गया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय रेलवे में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन का ऑडिट करते समय अस्पतालों में मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी देखी गई।
सीएजी ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा, “आईपीएचएस (भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक) मानदंडों के संदर्भ में मशीनों, उपकरणों की उपलब्धता में भी कमी पाई गई। यहां तक कि नैदानिक स्थापना (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम 2010 के अनुसार चिकित्सा उपकरणों की न्यूनतम आवश्यकता भी पूरी नहीं की जा रही थी।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को श्रावणी त्यौहार पर गोंदिया से भागलपुर के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू हो गई है। सावन मास में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया गया है। बता दें कि 08893/08894 गोंदिया – भागलपुर – गोंदिया श्रावणी त्यौहार स्पेशल गोंदिया से नौ अगस्त को और विपरीत दिशा में भागलपुर से 10 अगस्त से शुरू हो गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...