22.3 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी कार, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे को SDRF ने बचाया

रुद्रप्रयाग: रूद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। मंगलवार को यहां एक कार खाई में गिर गयी है। हादसे में वाहन में सवार एक शख्स की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक हादसा तिलवाड़ा से 4 किलोमीटर आगे हुआ है। हादसे के बाद SDRF टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां आल्टो कार नम्बर UK11 8180 सड़क से करीब 70 मी नीचे गिरी हुई थी। SDRF की टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में सवार लोगों को सकुशल निकालने की कवायद शुरू की।

कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था जिसे स्ट्रेचर की मदद से मोटरमार्ग तक लाया गया। जहाँ से उन्हें उचित उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। SDRF टीम प्रभारी, इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी द्वारा बताया गया कि दोनों व्यक्ति तिलवाड़ा से पोखरी की ओर जा रहे थे। घायल व्यक्ति का नाम यतेंद्र सिंह भंडारी पुत्र गजेंद्र सिंह भंडारी उम्र 42 निवासी जौरासी, पोखरी व मृत व्यक्ति का नाम उमेश सिंह नेगी पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी तोणजी पोखरी बताया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...