29.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

सावधान: ज्यादा फल खाने से इन समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा…

व्हाइट और रिफाइंड शुगर को सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. आमतौर पर मीठा खाने की क्रेविंग होने पर हेल्थ और डाइट एक्सपर्ट्स फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं. आपको बता दें कि फ्रूट्स में भी शुगर की मात्रा पाई जाती है लेकिन इनमें पाई जाने वाली शुगर नेचुरल होती है जिसे फ्रुक्टोज कहा जाता है. हालांकि, जिस प्रकार अनहेल्दी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक साबित होता है उसी प्रकार हेल्दी चीजों का भी बहुत अधिक मात्रा में सेवन करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

कुछ फलों में चीनी की मात्रा कम होती है तो कुछ में बहुत अधिक कैलोरी होती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं. डायबिटीज के लोगों के मामले में बहुत अधिक मात्रा में फल खाने से ब्लड शुगर का लेवल काफी बढ़ सकता है. वहीं, अगर हेल्दी लोगों की बात करें तो बहुत अधिक मात्रा में फलों का सेवन करने से वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है.

एक ओर, सेब और बेरीज ऐसे फल हैं जिनमें फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है साथ ही ये फल आपको प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड रखते हैं, लेकिन दूसरी ओर, इनका सेवन बहुत अधिक मात्रा में करना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इनका सेवन अधिक मात्रा में करते रहने से आपके शरीर में आगे चलकर पोषक तत्वों की कमी और कई तरह की बीमारियों पैदा हो सकती हैं.

फलों का अधिक मात्रा में सेवन करने से इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना…

हाई ब्लड शुगर लेवल

वजन बढ़ना

मोटापा

टाइप -2 डायबिटीज का खतरा

पोषक तत्वों की कमी

पाचन क्रिया का सही से काम ना करना

गैस और ब्लोटिंग

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या आंतों का रोग

दिन में कितने फल खाना माना जाता है सुरक्षित…

पोषण और आहार विशेषज्ञों के अनुसार, आदर्श रूप से, एक दिन में फलों की केवल चार से पांच सर्विंग ही लेनी चाहिए. फलों के साथ ही ढेर सारी सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स, प्लांट बेस्ड प्रोटीन और मीट का सेवन भी करना चाहिए.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...