24.2 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


spot_img

सीबीआई ने एलआईसी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया

देहरादून: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को  उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये  रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये स्वीकार  कर रहा था ।
सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000/- रुपये  रिश्वत  की मांग की, जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर  40,000/- रुपये रिश्वत तय हुये। सीबीआई ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के आस पास जाल बिछाया  एवं आरोपी (लोक सेवक) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 15,000 /- रुपये स्वीकार  करने के दौरान  रंगे हाथों पकड़ लिया ।
आरोपी (लोक सेवक) के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत, देहरादून में  कल पेश किया जाएगा।  इस मामले में आगे की जांच जारी है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

बंगाल में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर संघर्ष, कई जख्मी

0
कोलकाता। कोलकाता से सटे बरानगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें...

भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी- F41’ को बेड़े में शामिल करेगी

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी – F41 को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में...

पश्चिम एशिया में जारी हमले न सिर्फ भारत बल्‍कि पूरी दुनिया के लिए चिन्‍ता...

0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कई क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया संकट के दौर से गुजर रही...

आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, आर्थिक-डिजिटल सुरक्षा भी दायरे में: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आधुनिक युद्ध अब सीमाओं से दूर चला गया है, जिसमें आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और...

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य...