नई दिल्ली: सीडीएस जनरल चौहान ने शनिवार को मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्सी से फोन पर बात की। बातचीत में दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को सुधारने पर चर्चा हुई, जो राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नवंबर में पद ग्रहण करने के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही भारत और मालदीव की रक्षा संवाद की पांचवी बैठक में फैसला लिया गया कि मौजूदा रक्षा परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह बैठक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के उपायों पर केंद्रित थी। इस दौरान द्विपक्षीय प्रशिक्षण अवसरों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
बताया जा रहा है कि इस बैठक का प्रमुख विषय समुद्री सुरक्षा सहयोग था। राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आ गई थी। मुइज्जू ने पद ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की मांग की थी। जिसके बाद भारतीय सैन्य कर्मियों को नागरिकों से बदल दिया गया था।
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के महत्वपूर्ण पड़ोसियों में से एक है। पिछली सरकार के दौरान भारत और मालदीव के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में संबंध आगे बढ़े थे। अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भारत द्वारा वित्त पोषित ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना की शुरुआत की थी। ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना के तहत एक 6.74 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा, जो राजधानी माले को पड़ोसी द्वीपों विल्लिंगली, गुल्फिफल्हू औऱ थिलाफुशी से जोड़ेगा।
सीडीएस चौहान ने मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा प्रमुख से की फोन पर बात, सैन्य संबंध सुधारने पर की चर्चा
Latest Articles
लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...
लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...
सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...
एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...
















