रांची: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में क्रैश हो गई। विमान में कुल सात लोग सवार थे। एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस सोमवार की देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। विमान में सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज के अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने दी।
एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी। उड़ान के दौरान विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से स्थापित किया गया। विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 एनएम की दूरी पर टूट गया। इसके तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। AAIB टीम को जांच के लिए भेजा गया है और अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी साझा की जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
फ्लाइट में सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज के अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्टि की कि विमान में सात लोग सवार थे। प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना स्थल पर बचाव और जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर शामिल थे। विमान शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरकर कोलकाता से संपर्क में था। लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 नौटिकल मील की दूरी पर टूट गया। चतरा जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना की जांच के लिए AAIB टीम भी भेजी जा रही है।”
सात लोगों को लेकर रांची से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान क्रैश, उड़ान भरते ही टूटा संपर्क
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















