22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

केंद्र सरकार ने हेली सेवा को दी हरी झंडी, अब मिनटों में पूरा होगा अल्मोड़ा से हल्द्वानी तक का सफर

हल्द्वानी: प्रदेश सरकार की रिक्वेस्ट पर केंद्र सरकार ने हामी भर दी है। अब अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच की दूरी चंद मिनटों की हो कर रह जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही अल्मोड़ा-हल्द्वानी-पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू होने जा रही है। साथ ही पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर हेली सेवा के लिए सिंगल इंजन हेलीकाप्टर को मंजूरी मिली है। लाजमी है कि उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा, चिन्यालीसौड़, धारचूला, गौचर, हल्द्वानी, हरिद्वार, जोशीमठ, मसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, रामनगर, सहस्रधारा, श्रीनगर से हेली सेवा को मंजूरी मिली हुई है।

लेकिन संचालन सिर्फ दो ही जगहों पर शुरू हुआ है। इन दो स्थानों में से भी देहरादून-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा ही संचालित हो रही है। जबकि देहरादून- चिन्यालीसौड़ हेली सेवा बंद हो चुकी है। चूंकि उड़ान योजना के तहत पर्वतीय इलाकों में डबल इंजन हेली सेवा संचालित हो सकती है, इसलिए हेली सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा सिंगल इंजन हेलीकाप्टर उपलब्ध कराना हेली सेवा बंद होने का कारण रहा।

अब प्रदेश सरकार ने सिंगल इंजन हेलीकाप्टर के जरिये हेली सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्र ने फिलहाल दो स्थानों के लिए मंजूरी दे दी है। उम्मीद है जल्द ही अन्य मार्गों के लिए भी अनुमति मिल जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...