नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते ‘डीए’ में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद डीए की दर 50 फीसदी हो गई। केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ और ‘आईटीबीपी’ ने इस आधार पर अपने जवानों के कई भत्तों में वृद्धि कर दी। इन भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
केंद्रीय बलों के जिन भत्तों में वृद्धि की गई है, उनमें चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, होस्टल सब्सिडी, ड्रैस अलाउंस, बाल कटाई एवं साबुन भत्ता, डिटेचमेंट अलाउंस, टफ लोकेशन अलाउंस, कैश हैंडलिंग अलाउंस, नर्सिंग भत्ता, वार्षिक भत्ता, फ्लाइंग अलाउंस और डेपुटेशन भत्ता, आदि में एक अप्रैल से बढ़ोतरी की बात कही गई है।
सीआरपीएफ में चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस ‘सीईए’ के लिए मौजूदा राशि 2250 रुपये प्रति माह (27000 रुपये वार्षिक) थी। डीए की दर 50 फीसदी होने के बाद इनमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सीईए भत्ता अब 2812.50 रुपये प्रति माह (33750 वार्षिक) मिलेगा। दिव्यांग चाइल्ड के लिए पहले 4500 रुपये प्रति माह (54000 रुपये वार्षिक) मिलते थे, अब इस राशि को बढ़ाकर 2650 रुपये प्रति माह (67500 रुपये वार्षिक) प्रदान किए जाएंगे। हॉस्टल सब्सिडी पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) मिलती थी, उसमें अब 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। ड्रेस अलाउंस, जो पहले 20000 रुपये प्रति वर्ष (राजपत्रित अधिकारी) मिलता था, अब वह भत्ता 25000 रुपये हो गया है। गैर राजपत्रित अधिकारियों को पहले ड्रेस भत्ते के तौर पर 10000 रुपये मिलते थे, अब 12500 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।
रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस/अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता, फील्ड एरिया में काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्स भत्ता और कोबरा अलाउंस की मौजूदा दरों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नर्सिंग पर्सनल को ड्रेस अलाउंस, जो पहले 1800 रुपये प्रति माह था, अब वह 2250 रुपये प्रति माह हो गया है। नर्सिंग अलाउंस, पहले 7200 रुपये प्रति माह मिलता था, अब वह 9000 रुपये प्रति माह हो गया है। बाल कटाई भत्ता, 45 रुपये से बढ़ाकर 56.25 रुपये प्रति माह किया गया है। साबुन भत्ता, पहले 45 रुपये प्रति माह था। अब साबुन भत्ता 56.25 रुपये प्रति माह हो गया है।
रम अलाउंस में क्षेत्र के अनुसार, 25 फीसदी की वृद्धि की गई है। डिटेचमेंट अलाउंस भी लोकेशन के हिसाब से मिलता है। विभिन्न स्थानों पर इस भत्ते की दरें भी अलग होती हैं। इसमें 25 फीसदी की वृद्धि की गई है। डेली अलाउंस, होटल चार्ज, यात्रा भत्ता और फूड अलाउंस में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात कही गई है। कठिन स्थान भत्ते में भी 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। पीजी अलाउंस जो पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, वह अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह किया गया है। वार्षिक भत्ता, पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह हो गया है। कैश हैंडलिंग अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 700 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1000 रुपये मिलता था। अब वह अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 875 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1250 रुपये मिलेगा। प्रतिनियुक्ति अलाउंस, जो कि पहले 4500 रुपये (उसी स्टेशन पर) मिलता था, अब वह 5625 रुपये (उसी स्टेशन पर) हो गया है। पहले बाहरी स्टेशन के लिए 9000 रुपये मिलते थे, अब वह राशि 11250 रुपये हो गई है।
आईटीबीपी में भी विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। एचआरए, पहले एक्स श्रेणी वाले शहरों में बेसिक सेलरी का 27 फीसदी, वाई में 18 और जेड में 9 फीसदी के हिसाब से मिलता था। अब एक्स श्रेणी वाले शहरों में बेसिक सेलरी का 30 फीसदी, वाई में 20 और जेड में 10 फीसदी के हिसाब से मिलेगा। चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस ‘सीईए’ के लिए मौजूदा राशि 2250 रुपये प्रति माह (27000 रुपये वार्षिक) थी। अब सीईए भत्ता 2812.50 रुपये प्रति माह (33750 वार्षिक) मिलेगा। दिव्यांग चाइल्ड के लिए पहले 4500 रुपये प्रति माह (54000 रुपये वार्षिक) मिलते थे, अब इस राशि को बढ़ाकर 2650 रुपये प्रति माह (67500 रुपये वार्षिक) प्रदान किए जाएंगे। होस्टल सब्सिडी पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) मिलती थी, उसमें अब 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। ड्रेस अलाउंस, जो पहले 20000 रुपये प्रति वर्ष (राजपत्रित अधिकारी) मिलता था, अब वह भत्ता 25000 रुपये हो गया है। गैर राजपत्रित अधिकारियों को पहले ड्रेस भत्ते के तौर पर 10000 रुपये मिलते थे, अब 12500 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे।
होस्टल सब्सिडी, पहले 6700 रुपये प्रति माह (81000 रुपये वार्षिक) थी, अब यह भत्ता 8437.50 रुपये प्रति माह (101250 रुपये वार्षिक) कर दिया गया है। रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस/अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता और फील्ड एरिया में काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्स भत्ता बढ़ा दिया गया है। इसकी मौजूदा दरों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। टीएलए में भी 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। नर्सिंग अलाउंस, पहले 7200 रुपये प्रति माह मिलता था, अब वह 9000 रुपये प्रति माह हो गया है। अस्पताल रोगी देखभाल भत्ता (एचपीसीए) और रोगी देखभाल भत्ता (पीसीए) में भी 25 फीसदी वृद्धि की गई है। पहले आर1एच3 के लिए लेवल 9 से ज्यादा पर 5300 रुपये प्रति माह और लेवल 8 से कम के लिए 4100 रुपये प्रति माह मिलता था। अब यह भत्ता क्रमश: 6625 रुपये और 5125 रुपये प्रति माह हो गया है।
कैश हैंडलिंग अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 700 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1000 रुपये मिलता था। अब वह अलाउंस, पांच लाख रुपये तक 875 रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा होने पर 1250 रुपये मिलेगा। पीजी अलाउंस, जो पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, वह अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह किया गया है। वार्षिक भत्ता, पहले 2250/1350 रुपये प्रति माह था, अब 2812.50 रुपये और 1687.50 रुपये प्रति माह हो गया है। उड़ान भत्ता, आर1एच1 के तहत लेवल 9 से ज्यादा है तो 25000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। लेवल आठ से नीचे के लिए यह भत्ता 17300 रुपये रहता है। अब लेवल 9 से ज्यादा के लिए 31250 रुपये प्रति माह और लेवल 8 से नीचे के लिए 21625 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति अलाउंस, जो कि पहले 45 सौ रुपये (उसी स्टेशन पर) मिलता था, अब वह 5625 रुपये (उसी स्टेशन पर) हो गया है। पहले बाहरी स्टेशन के लिए 9000 रुपये मिलते थे, अब वह राशि 11250 रुपये हो गई है। डब्ल्यूए/सीपीएमए, पहले 90 रुपये प्रति माह था, अब उसमें 25 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है। यानी अब वह भत्ता 112.50 पैसे कर दिया गया है। पिछले दिनों जारी एक आदेश में दोनों बलों में पे सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा गया था।
केंद्रीय अर्धसैनिेक बलों ने अपने जवानों कई भत्तों में की बढ़ोत्तरी
Latest Articles
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास
नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के...
‘ईरानी नागरिक घर के अंदर ही रहें’, अमेरिका सेना ने ईरानियों के लिए जारी...
वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी...
पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित निर्यातकों को बड़ी राहत, भारत आने वाले जहाजों...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने निर्यात की उन खेपों (एक्सपोर्ट कार्गो) के लिए सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में ढील दी है जो होर्मुज स्ट्रेट बंद...
टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखण्ड की क्षमताः राज्यपाल
टिहरी/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को टिहरी गढ़वाल में आयोजित ’द टिहरी लेक फेस्टिवल’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...
महिला दिवस पर मेरा युवा भारत ने उत्तराखंड में कईं जगहों पर आयोजित की...
देहरादून। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के...

















