नई दिल्ली। अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में फैसला सुनाने वाली सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ के आखिरी न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को अलविदा कहेंगे। भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत होंगे और यह संयोग ही है कि नौ नवंबर को अयोध्या पर आए फैसले को पांच वर्ष पूरे होंगे।
गत जुलाई में ही जस्टिस चंद्रचूड़ अयोध्या गए थे और रामलला के दर्शन किये थे। शायद वह पहले सीजेआई हैं, जो रामलला के दर्शन करने अयोध्या भी गए। सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने नौ नवंबर 2019 को अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में फैसला दिया था। फैसला सुनाने वाली पीठ में पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई (फैसले के वक्त जस्टिस गोगोई प्रधान न्यायाधीश थे, उन्होंने पीठ की अगुवाई की थी), पूर्व प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े, वर्तमान प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल थे। जस्टिस चंद्रचूड़ के अलावा पीठ में शामिल बाकी चार न्यायाधीश पहले ही सेवानिवृत हो चुके हैं। गत जुलाई में जस्टिस चंद्रचूड़ ने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किये थे। अभी हाल ही में अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट की दशहरे की छुट्टियों में जस्टिस चंद्रचूड़ ने पैतृक गांव के दौरे के दौरान कहा था कि अयोध्या विवाद के समाधान के लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी। उनका यह बयान काफी चर्चित हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर 2019 को दिए फैसले में विवादित भूमि को राम जन्मभूमि माना था और उस पर राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया था। इसके साथ ही किसी दूसरी जगह पांच एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए मुसलमानों को आवंटित करने का आदेश दिया था। यह ऐतिहासिक फैसला था, जिसमें पांच सौ साल से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हुआ था।
अगले सप्ताह रिटायर होंगे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, अयोध्या पर फैसला सुनाने वाली पीठ के आखिरी न्यायाधीश
Latest Articles
लोक भवन में पारंपरिक रूप से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ...
सूबे में शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांचः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। सूबे की शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की जायेगी, ताकि उनका मातृत्व सुरक्षित रह सके। प्रथम चरण में प्रदेश के छह जनपदों...
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन
देहरादून। दून में रविवार को अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ से...
पिथौरागढ़ में कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप...
पिथौरागढ। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में...
इंडिगो का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दोहा, कुवैत समेत सात...
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दोहा, कुवैत और शारजाह सहित क्षेत्र के सात स्थानों के लिए...

















