22.9 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग होगा डेढ़ लेन |Postmanindia

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नंदप्रयाग घाट सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति दे दी है. जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से बाकायदा आदेश जारी कर दिया गया है. गौरतलब है. कि नंदप्रयाग घाट सड़क मार्ग को लेकर पिछले 126 दिन से घाट क्षेत्र के स्थानीय जनता सड़क के डेढ़ लैंड चौड़ीकरण के लिए आंदोलनरत कर रहे थे. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग कर रहे नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद पूरी कर दी है. इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने आज घोषणा कर दी है. इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी हो गए हैं.

पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एक अहम फैसला लिया है. जिसकी मांग के लिए स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे. जनपद चमोली के नंद्रप्रयाग घाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 70 गांवों के ग्रामीण अपने विकास खंड की सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. सड़क से हजारों लोगों के हित जुड़े हैं. क्षेत्र की इस मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बातया कि सिंगल लेन सड़क होने के कारण नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. उन्होंने बताया कि संकरे मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है. कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है.

ये भी पढ़ें: कुंभ और पूर्णगिरी मेले में आने वाली महिलाओं को रोडवेज़ में मुफ़्त होगी यात्रा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...