24 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

आजादी के बाद गढ़वाल के इस गाँव में पहली बार पहुँचे डॉक्टर, गाँव वालों के लिए लगाया गया हेल्थ कैम्प |Postmanindia

उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक के अंतर्गत अति दुर्गम पिलंग गांव में आज़ादी के बाद पहली बार कोई फिजिशियन स्तर का डॉक्टर पहुँचा. इतना ही नहीं स्वास्थ्य की बदहाली का रोना रो रहे इस गाव में डॉक्टर केपी जोशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. खास बात है कि इस गांव में ना ही सड़क है और ना ही संचार व्यवस्था है. देहरादून निवासी डॉक्टर केपी जोशी और उनकी टीम की ओर से पिलंग गांव में दोपहर से स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू किया गया. शिविर में बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों ने लाभ उठाया. रात 10 बजे तक शिविर चलता रहा. करीब 145 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. इस दौरान डॉ केपी जोशी की ओर से यहां मौजूद लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी दी गई. साथ ही उन्हें खान-पान के प्रति जागरूक किया. बता देगी इस गांव में पहली बार कोई वरिष्ठ फिजीशियन यहां लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए गए होंगे. इसके बाद डॉक्टर केपी जोशी और उनकी टीम सिल्ला गांव पहुंची. यहां भी तमाम लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई हेल्थ कैम्प में उत्तरकाशी रेड क्रॉस सोसाइटी का भी खासा सहयोग रहा.

डॉक्टर केपी जोशी का कहना है कि इन इलाक़ो में अभी भी स्वास्थ्य, संचार, रोजगार, सड़क अभी भी नहीं है. उन्होंने बताया कि कमोबेश यही हाल भरान गाँव, उपरिकोट, खुरकोट रीजन का है जहां दूसरा कैम्प लगाया गया. उन्होंने बताया कि लोगों के लिय ज़िला वा राज्य स्तर पर तुरंत सुनवायी वाला एक व्यवहारिक विभाग जो कर्मठ कार्य करने वाले लोगों का होना चाहिय. सड़क वा संचार हेलिकॉप्टर से इवैक्यूएशन की सुविधा ज़रूर हो. उन्होंने बताया की महिलाओं बच्चों में कुपोषण खून की कमी स्वास्थ जागरूकता भोजन के बारे में ज़िला स्तर पर प्रयास होने चाहिए .

ये भी पढ़ें: कुंभ और पूर्णगिरी मेले में आने वाली महिलाओं को रोडवेज़ में मुफ़्त होगी यात्रा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...