29.5 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पत्रकार साथियों को मैं अपना सहयोगी मानता हूं और उनके योगदान को सलाम करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने हमेशा कलम को सशक्त माध्यम माना है। मेरी बचपन की इच्छा थी कि मैं कलम का सिपाही बनकर समाज का दर्पण बनूं। सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही प्रेस क्लब के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए मैंने सूचना महानिदेशक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।” इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, संयुक्त मंत्री अभय सिंह कैंतुरा, रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा समेत सदस्य कार्यकारिणी सदस्य कार्यकारिणी पद पर मो. असद, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, योगेश रतूड़ी, रमन कुमार जायसवाल, मनबर सिंह रावत, किशोर रावत, दीपक बड़थ्वाल ने शपथ ग्रहण की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल और सदस्य कार्यकारिणी के संदीप बड़ोला व्यक्तिगत कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के दिवंगत पत्रकार गिरीश भंडारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पत्रकारिता जगत ने एक कर्मठ साथी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।” इस मौके पर गिरिश भंडारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने पत्रकारों के हित में लगातार प्रयास करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय राणा, नवीन थलेड़ी, विकास धूलिया, चेतन गुरूंग, मनमोहन लखेड़ा व पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, संजीव कंडवाल, गिरिधर शर्मा, विकास गुसाईं, कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी के साथ ही कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...