21.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी करेंगे सिंधिया से भेंट, हवाई सेवाओं को लेकर होगी महत्वपूर्ण बातचीत

1 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री धामी

राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध हैं धामी

देहरादून: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को जल्द और भी पंख लगने वाले हैं। दरअसल, आगामी 1 मई को मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस भेंट में राज्य में हवाई सेवा से संबंधित कई योजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है। इससे जहां राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो सामरिक महत्व के लक्ष्य भी हासिल होंगे।

राज्य में हवाई सेवाओं को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे को राज्य सरकार वायु सेना को संचालन के लिए देने को मंजूरी दे चुकी है तो देहरादून के जॉलीग्रांट और हल्द्वानी के पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से होने वाली भेंटवार्ता में सीएम धामी इन तमाम हवाई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे।

इसके अलावा कई अन्य हेलीपैड और उड़ान योजना को लेकर भी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे। विदित हो कि उत्तराखंड में कनेक्टिविटी के लिहाज से हवाई सेवाओं का अपना महत्व है। जहां धार्मिक पर्यटन के लिहाज से चारधामों में हेली सेवाओं का विशेष योगदान है तो राज्य के अन्य जिलों में कनेक्टिविटी को सुगम बनाने में भी इनका अहम योगदान है। इसके अलावा सामरिक महत्व से भी हवाई सेवाओ का राज्य में विस्तार बेहद जरूरी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से...

2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 3,81,889 करोड़ का रहा

0
देहरादून। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया कि वर्ष 2024-25...