23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

”द कश्मीर फाइल्स” को नहीं मिला फिल्मफेयर में अवॉर्ड, अनुपम खेर का छलका दर्द

फिल्म फेयर 2023 के विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। जिसमें कश्मीर फाइल्स को 7 नोमिनेशन के बाद भी एक भी अवार्ड नही मिला है। जिसके बाद फिल्म के एक्टर अनुपम खेर काफी दुखी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की है।

इस अवार्ड में कश्मीर फाइल्स को 7 कैटेगरी में नोमिनेशन मिला था। जिसमें अनुमप खेर को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल के लिए नोमिनेट किया गया था। लेकिन इसके बावजुद फिल्म को एक भी अवार्ड नही मिला है। वहीं, अनुमप की जगब बधाई दो के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल में अवार्ड मिला है। जिसके बाद से अनुपम खेर काफी दुखी है और उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कि है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “इज्जत एक महंगा तोहफा है इसकी उम्मीद सस्ते लोगों से न रखें!’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा #दकश्मीरफाइल्स”

अनुपम खेर के इस पोस्ट के बाद कई लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं। सिंगर शिवांग उपाध्याय ने ट्वीट किया, ‘बॉक्स ऑफिस पर लोगों से मिली तारीफ और प्यार से बड़ा कोई भी अवॉर्ड नहीं है।’वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘द कश्मीर फाइल्स को लोगों ने जितना प्यार दिया उसके मुकाबले किसी अवॉर्ड की कोई इज्जत नहीं है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अग्निहोत्री से मना किया था खेर साहब!’

बता दें कि, फिल्मफेयर अवार्ड शो के एक दिन पहले विवेक अग्निहोत्री ने इस सेरेमनी में शामिल होने से मना कर दिया था। वहीं, उन्होंने अवार्ड लेने से भी इंकार किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्मफेयर अवॉर्ड को अनएथिकल और एंटी-सिनेमा बताते हुए एक नोट लिखा था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी वजह से द कश्मीर फाइल्स को किसी भी कैटेगरी में विनर के तौर पर नहीं चुना गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...