25.5 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

सीआईएसएफ ने संभाली संसद की सुरक्षा, 29 अधिकारी और 3 हजार से अधिक जवानों की रहेगी निगरानी

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने संसद परिसर की सुरक्षा औपचारिक रूप से संभाल ली हैं। इसके 3,300 से अधिक जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व 29 अधिकारी कर रहे हैं। संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर पिछले साल संसद की सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई थी। इसके बाद संसद की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को सौंप दिया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 29 अधिकारी 3,317 पुरुष और महिला जवानों वाली इस टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे। इसमें एक डीआईजी, एक वरिष्ठ कमांडेंट, दो कमांडेंट, सात डिप्टी कमांडेंट और 18 सहायक कमांडेंट होंगे। सूत्रों ने बताया कि इनमें से दो अधिकारी अग्निशमन शाखा के हैं, क्योंकि बल ने यहां अपनी अग्निशमन इकाई भी तैनात की है। मई में सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस से ये कार्यभार संभालने के बाद से सीआईएसएफ स्वतंत्र रूप से संसद की सुरक्षा कर रही है। पिछले साल दिसंबर में लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गए थे और स्मॉग बम से पीला धुआं छोड़ा था तथा सांसदों द्वारा पकड़े जाने से पहले नारे भी लगाए थे। सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों को मई-जून से संसद परिसर भवन में सीआईएसएफ की अस्थायी ‘आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पैटर्न’ तैनाती के हिस्से के रूप में पहले से ही तैनात किया गया था, लेकिन इस संबंध में औपचारिक आदेश मंगलवार को जारी किए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...