24.5 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

कैंची धाम स्थित नीम करोली मंदिर के पास फटा बादल, इलाके में भारी नुक़सान |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना के बिगड़ते  हालातों के बीच आपदा का क़हर जारी है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग के बाद अब भीमताल में भी बादल फटा है. नैनीताल जिले के भवाली व आसपास के इलाकों में देर शाम हुई तेज बारिश के चलते खासा नुकसान हुआ है. जगह जगह मलवा आने के चलते अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे बंद हो गया है. विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के पास भी सड़क पर काफी मलवा आया है. कैंच धाम के मुख्य द्वार पर भी खासा मलबा जमा हुआ है. माना जा रहा है कि कैंची धाम से जुड़े भवनों, रास्तों व गेंटों आदि को खासा नुकसान पहुंचा है. मलवा आने के चलते सड़क मार्ग बंद हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है. लोगों ने बताया कि देर शाम तेज बारिश के बाद क्षेत्र में बेहद अधिक नुकसान हुआ है. कुछ लोगों ने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बादल फट गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नैनीताल शैलेश कुमार के हवाले से आ रही जानकारी के अनुसार बारिश के बाद अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे कैंची सहित कई जगहों में बंद है. मौके पर टीम सड़क खोलने का काम कर रही है. मार्ग में वाहनों की आवाजाही कब शुरू होगी. इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ब्यासी- कौड़ीयाला में पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा, चट्टान में दबी बुलेरो गाड़ी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...