15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

गंगा आरती में शामिल हुए सीएम धामी, कई योजनाओं का किया लोकार्पण

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार, हर की पैड़ी में सोनी इंडिया द्वारा गंगा सभा व आर्ट ऑफ लिविंग इंडिया के सहयोग से हर की पैड़ी में किए गए सौंदर्य करण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं आरती में भी शामिल हुए और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर की पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोनी इंडिया, श्री गंगा सभा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से किए गए कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। हर की पैड़ी पर गंगा स्नान एवं गंगा आरती में लाखों लोग सम्मिलित होते हैं। कुंभ की दृष्टि से भी हर की पैड़ी का अपना विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में किए गए कार्य यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उपयोगी होंगे। राज्य सरकार द्वारा भी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के प्रयासों से अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरूदेव श्री श्री रविशंकर ने भविष्य के लिये हमें एक प्रेरणा भी दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सोनी इण्डिया प्रा0लि0 का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा की आर्ट ऑफ लिविंग का मूल सिद्धांत अपने भीतर शांति खोजना और हमारे समाज में विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, धर्म राष्ट्रीयता के लोगों को एकजुट करना है। और यह सहयोग भक्तों और तीर्थ यात्रियों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा।।

हर की पौड़ी विकास परियोजना आर्ट ऑफ लिविंग और श्री गंगा सभा हरिद्वार के सहयोग से चलने वाली सोनी इंडिया की एक सीएसआर पहल है, जिसमें कंपनी ने हरिद्वार में दो स्वागत द्वार स्थापित करने, गंगा के मूल के भित्ति चित्र डिजाइन, तीर्थ यात्रियों के लिए जूता स्टैंड की व्यवस्था, गंगा सभा कक्ष का नवीनीकरण के साथ साथ हर की पैड़ी पर गंगा आरती का सीधा प्रसारण प्रदर्शित करने के लिए एलईडी दीवार की स्थापना करने जैसी विकास की अनेक गतिविधियां शुरू की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...