17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी झील में आयोजित “टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप” का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया एवं पहले सत्र की विजेता टीमों को मेडल से सम्मानित किया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहला मौक़ा है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. खेल एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से खिलाड़ी अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही उनके प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करता है. 

उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में ‘समृद्ध खेल संस्कृति’ का विकास हो रहा है, हाल के दिनों में हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे ऐतिहासिक प्रदर्शन इसका प्रमाण हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. वर्तमान में टिहरी में पर्यटन के विकास के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन का केंद्र बनाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक किशोर उपाध्याय, शक्ति लाल शाह , विनोद कंडारी, विक्रम सिंह पांवर सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...