मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान वात्सल्य योजना के तहत 06 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ₹12 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों की सहायता के लिये सामाजिक सहयोग भी लिया जाए. उन्होंने स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी बनाने के साथ राज्य स्तरीय स्पॉन्सरशिप ट्रस्ट के गठन की संभावना तलाशने को भी कहा. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हेतु पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठन एवं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता के प्रसार के भी निर्देश दिए. बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, हरि चंद्र सेमवाल, एस.एन. पाण्डे के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री धामी ने वात्सल्य योजना के तहत 6 हजार बच्चों के खाते में भेजें 12 करोड़ रुपए
Latest Articles
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
हरिद्वार/देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल...
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए 13 स्वर्ण पदकों में...
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का...
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में कल तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी...
कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
नई दिल्ली। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरु के लोक भवन में एक सादे समारोह में 19 विधायकों...

















