25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

विश्वरत्न सागर सूर्य महाराज से मिले सीएम धामी, लिया आशीर्वाद

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिवस यहां श्वेताम्बर व दिगम्बर दोनों समुदाय के लोगों का जो मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ काफी अच्छी बात है। यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था, आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और अच्छा किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं, इस संबंध में जैनाचार्य सागर सूर्य जी महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है।

मुख्यमंत्री ने जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य जी महाराज से कहा कि मेरा यहां आना एक संयोग है, कल ही आपकी साधना पूरी हुई और आज अचानक आपके दर्शन का अवसर प्राप्त हो गया। मुख्यमंत्री ने जैनाचार्य सागर सूर्य जी महाराज से विगत दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह कल तक 17 दिनों की मौन साधना में लीन थे, जो जैन धर्म की सबसे कठिन साधना है। उन्होंने इस मौके पर अपने गुरूजी गौतम स्वामी, जो सूर्य के स्वामी माने जाते हैं, के बारे में विस्तृत जानकारी से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इससे पूर्व जैन मन्दिर परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जैन मन्दिर के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमत्री कनखल स्थित जगत गुरू आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरू राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...