15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

CM धामी ने किया खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग, कहा हमारी सरकार का प्रत्येक गांव में मिनी स्टेडियम बनाने पर विचार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मगंलवार को मिनी स्टेडियम पजिटीलानी , वि.ख. कालसी, देहरादून में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने पजिटीलानी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु पेयजल योजना का निर्माण एवं फटेऊ गांव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग ( 5 कि.मी ) का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 17 वर्ष बाद पजिटीलानी में आयोजित हो रही इस खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मैं आप सभी आयोजकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनता के जोश को अतुल्य बताया। उन्होंने कहा आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं अपितु एक खिलाड‍़ी के रूप में आया हूं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, निरसता को दूर कर देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया है एवं आज भी खिलाड़ियों से जुड़े हुए कार्यक्रमों में जाने से खुद को रोक नहीं पाते। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक गांव में मिनी स्टेडियम बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मौजूद संसाधनों के साथ ही सभी विकास कार्य उत्तराखंड में पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक गांव में एक मिनी जिम और ओपन जिम बने इसके लिए हमने स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखण्ड के नाम से योजना प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत कई जगहों के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा खेल भावना एक ऐसी भावना है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। उन्होंने कहा हम जो नई खेल नीति लेकर आए है उसमे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधन की कमी ना हो पाए एवं वह अपने प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़े इसकी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा पहले सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी लेकिन आज दुश्मनों को गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संपूर्ण देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों का सम्मान एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...