20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

धारचूला पहुंचे सीएम धामी, हवाई सर्वेक्षण से लेंगे नुकसान का जायजा

पिथौरागढ़: धारचूला के जुम्मा गांव में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया था। अतिवृष्टि से जामुनी और नालपोली तोक में सात मकान जमींदोज हो गए थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अभी भी दो लोग लापता हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धारचूला पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 11:30 बजे धारचूला पहुंचे। मुख्यमंत्री आपदा से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एसएसबी के ऐलागाड़ स्थित हेलीपैड में उतरेगा। जहां पर वह आपदा पीड़ितों से मिलेंगे, उसके बाद हेलीकॉप्टर से धारचूला लौटेंगे।

धारचूला के जुम्मा गांव में रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया था। अतिवृष्टि से जामुनी और नालपोली तोक में सात मकान जमींदोज हो गए थे। मलबे में तीन बहनों और उनके चाचा-चाची समेत सात लोग दब गए थे। इनमें से तीनों बहनों और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि दंपती (तीनों बहनों के चाचा-चाची) लापता हैं। घटना में जुम्मा गांव के चार लोग घायल हुए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...